Wednesday, October 21st, 2026

नवादा में ट्रक और बोलेरो की आमने सामने भिड़ंत, 2 की मौत 

नवादा 
बिहार के नवादा जिले के एनएच 31 पर बुधवार सुबह ट्रक व बोलेरो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप की है। 

जानकारी के अनुसार कोडरमा से पटना जा रही बोलेरो की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। बोलेरो में सवार सभी लोग वृद्ध महिला के इलाज के लिए पटना जा रहे थे। वे सभी झारखंड के कोडरमा जिले के बसघरवा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

 

#नवादा में ट्रक

Source : Agency

पाठको की राय